Connect with us

उत्तराखण्ड

सट्टा खेलते 23 लोग गिरफ्तार,12 लाख की नगदी बरामद

रूड़की । यहां मंगलौर रोड स्थित एक होटल में छापा मारकर पुलिस ने अलग-अलग कमरों में सट्टा खेलते 23लोगों को पकड़ा। जिनके पास से 12 लाख से अधिक की नकदी बरामद की गई। पुलिस सभी लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई है। बता दें कि सट्टेबाजों पर रुड़की पुलिस की अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। पुलिस ने होटल में छापामारी कर सट्टेबाजों के कब्जे से 12 लाख से अधिक की नकदी बरामद की है। एसएससी के निर्देश पर रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने सट्टेबाजों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात तक कई होटलों में छापामारी की। पुलिस की कार्यवाही से इस दौरान होटल मालिकों में खलबली मची रही। पकड़े गये होटल मालिक पर भी कार्रवाई की जा रही है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि सट्टेबाजों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सट्टा खेलने और खिलाने वालों, दोनों पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  श्रम कार्ड के लिए मेडिकल बनवाने उमड़ी भीड़, घंटों लाइन में खड़े रहे महिलाएं और युवा
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News