Connect with us

कुमाऊँ

शिरडी श्रीसाई का 23 वां स्थापना दिवस मनाया

नैनीताल। शिरडी श्री साई का 23 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः काकड़ आरती से हुई तथा घट स्थापना श्री साईं अभिषेक एवं हवन के साथ की गयी। श्री साईं भजन कीर्तन एवं प्रसाद वितरण दोपहर: 1:00 बजे से शुरू हुआ, जिसमें हज़ारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा के दर्शनलाभ किये।

साथ ही स्थानीय महिलाओं द्वारा साईं के भजन-कीर्तन कर बाबा के दर्शन किये। ज्ञात हो कि कोरोनाकाल के बाद इस बार स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया । वही मंदिर प्रबंधक डी एन जोशी ने बताया मंदिर को 7 से 8 कुंतल फूलों से सजाया गया था और हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान मंदिर मुख्य ट्रस्टी विनोद अरोड़ा, श्रीमती एकता,अरोड़ा परिवार समेत , मंदिर प्रबंधक डी एन जोशी , मंदिर मुख्य पंडित विपिन जोशी , पंडित महादेव , देवकी जोशी, मीनू बुधलाकोटी , लता दफौटी, हेम जोशी , मनोज , कमलेश राजन , गौरव , खिमेश , आदि अन्य भक्त शामिल थे।

यह भी पढ़ें -  रैली से पहले एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठे कांग्रेसी
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News