Connect with us

कुमाऊँ

धौलादेवी के नौगांव में 28 दिन की बच्ची कोरोना पॉजिटिव

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के नौगॉव में 28 दिन की बच्ची की कोराना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचसी धौलादेवी में बच्ची का शुक्रवार को रेडिपड टेस्ट किया गया। बच्ची की मां पहले से ही पॉजिटिव है।
नौगांव में कुछ दिन पहले कोरोना के लक्षण सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 92 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए थे। ग्राम प्रधान जानकी रौतेला ने बताया कि इसमें से 7 लोग कोरोना पॉजिटव पाए गए। इनमें बच्ची की मां भी शामिल है। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेसन किया गया है। सीएचसी धौलादेवी के प्रभारी पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. ललित मोहन उप्रेती ने बताया कि मां के पाजिटिव आने के बाद उसकी दादी व गांव के सामाजिक कायर्कर्ता खीम सिंह रौतेला बच्ची को यहां लाए हैं। बच्ची का रेपिड टेस्ट किया गया। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल उसमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं। बच्ची के स्वांस लेने पर नजर रखी जा रही है। कोविड अस्पताल अल्मोड़ा से भी संपर्क किया जा रहा है। जरूरत होने पर मां बेटी को अस्पताल भेजा जाएगा। फिलहाल दोनों की स्थिति सामान्य है।

रिपोर्ट-शिवेंद्र गोस्वामी

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News