Connect with us

कुमाऊँ

29 स्वर्ण पदक के साथ बागेश्वर प्रदेश में अव्वल

बागेश्वर, ताइक्वांडो एसोसिएशन उत्तराखंड के तत्वधान में राज्य स्तरीय ऑफिशियल ताइक्वांडो प्रतियोगिता
देहरादून में 25 से 26 जून को टच वुड स्कूल प्रतियोगिता खेली गई। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 जिलों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सब जूनियर, जूनियर, कैडेट, सीनियर के क्यूरेगी व पूमसे के भार वर्गों में प्रतियोगिता संपन्न हुई, प्रतियोगिता में जनपद बागेश्वर की टीम ने 29 स्वर्ण, 18 रजत तथा 20 कांस्य पदक लेकर प्रदेश मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनपद की टीम के साथ कोच, मैनेजर व निर्णायकों में कमलेश तिवारी, अनीता पांडे, ललित नेगी, गोकुल खेतवाल, अनिल कार्की, जगदीश जोशी, किशोर कुमार, विजय गडि़या रहे। टीम के इस प्रदर्शन पर ओलंपिक संघ के राजीव मेहता, डॉ. डीके सिह, चंद्र विजय बिष्ट, दरवान परिहार, अनिल कार्की, आशीष धपोला, किरन नेगी, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया, पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया, हरीश ऐठानी,प्रेम प्रकाश उपाध्याय आदि ने खुशी जताई है। मुख्य कोच कमलेश तेवारी ने बताया की कोरोना काल के बाद जहा अभ्यास थम गयी थी फिर भी बच्चों ने अपनी मेहनत का पूरे राज्य में लोहा मनवाया। बताते चले देहरादून की अपेक्षा पहाड़ी ज़िलों में सुविधाओं का भी तकरीबन अभाव ही रहता हे। फिर भी कड़ी मेहनत से बच्चों ने ये मुकाम पाया हैं जो निश्चित रूप से काबिलेतारीफ है। श्री कमलेश तिवारी जनपद में बच्चों के खेल के प्रति समर्पित रहते है। ये उन्ही के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बताया जल्दी ही ताइकांडो अकादेमी खोलने पर विचार किया जा रहा हैं। जिससे अधिक बच्चों को फायदा मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News