Connect with us

कुमाऊँ

4 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

बेतालघाट। आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण/ निष्पक्ष रूप से संपन्न कराए जाने के लिए नैनीताल पुलिस द्वारा शराब और नशा तस्करो के विरुद्ध लगातार अभियान जारी है

जिसके चलते एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देशन में थाना बेतालघाट पुलिस टीम द्वारा बेतालघाट बाजार में शांति व्यवस्था/ चेकिंग के दौरान 4 पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

पुलिस जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात चेकिंग के दौरान 54 वर्षीय हीरा सिंह पुत्र नर सिंह निवासी जिनोली थाना बेतालघाट के पास से 3 पेटी गुलाब मार्का और 1 पेटी अंग्रेजी शराब मैकडॉल के 144 पव्वे कुल 4 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। जिसके चलते थाना बेतालघाट में अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

इस दौरान हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह , कांस्टेबल जीवन मेहरा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News