Connect with us

उत्तराखण्ड

किटी के नाम पर 16 लाख की ठगी की,6 पर मुकदमा दर्ज

देहरादून में किटी के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आ रहा है, बता दे कि कैंट कोतवाली पुलिस ने छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता रजनीश कुमार निवासी न्यू नमात पैलेस ने बताया कि उन्होंने व उनके पांच अन्य साथियों ने सेठी इंटरप्राइसेस के संचालक जितेंद्र सिंह सेठी व उसके भागीदार प्रीतपाल के पास 16 लाख रुपये की कमेटी डाली थी। कमेटी का पैसा लेने आशीष, राजा व विक्की आते थे। कमेटी 20 महीने की होती थी।कमेटी पूरी होने पर जब रजनीश कुमार ने आरोपित से पैसों की मांग की तो वह टाल मटोल करने लगे।

पीड़ित ने बताया कि वह कमेटी की रकम लेने के लिए आरोपित के घर पर गए तो आरोपित जितेंद्र सेठी और उनकी पत्नी ने गालियां देकर उन्हें घर से भगा दिया। दोबारा घर पर आने पर जान से मारने की धमकी दी। कैंट कोतवाली पुलिस ने जितेंद्र सेठी, प्रीतपाल सिंह, आशीष, राजा और जितेंद्र की पत्नी निवासी कैलापुरी चकराता रोड के साथ ही विक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News