Connect with us

कुमाऊँ

6 वर्षीय गुमशुदा बालिका को किया परिजनों के हवाले

रिपोर्ट – विनोद पाल
पूर्णागिरि – पूर्णागिरि धाम मैं आज प्रथम नवरात्रि पर हजारों की संख्या मैं श्रद्धालु दर्शन करने पूर्णागिरि पहुंच रहे हैं ऐसे में अधिक भीड़ होने के कारण आज एक 6 वर्षीय बालिका रौनक पिता डोरीलाल निवासी उत्तर प्रदेश दवाई जनपद बुलंदशहर अपने परिजनों से मेले के दौरान बिछड़ गई परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के जाने के बाद परिजनों ने बालिका की सूचना थाना भैरव मंदिर खोया पाया केंद्र में दी। इसी क्रम में थानाध्यक्ष हरीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों द्वारा कुल 3 घंटे के भीतर 6 वर्षीय बालिका रौनक को सकुशल खोज लिया गया जिसके बाद बालिका को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्य पर बालिका के परिजनों ने चंपावत पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें -  कलयुगी बेटा!, मां से हुई कहासुनी तो चला दी गोली, मचा हड़कंप
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News