Connect with us

उत्तराखण्ड

22 जून से देहरादून में शुरू होगा Uttarakhand Premier League, प्रदेश की छह टीमें लेंगी हिस्सा

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आयोजन होने जा रहा है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड(CAU) द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें भाग लेंगी। टीमों के बीच 18 मुकाबले खेले जाएंगे। हर एक दिन दो मैच खेले जाएंगे। एक मैच दिन में और एक मैच रात में खले जाएंगे।


सारे मुकाबले राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। सीएयू के प्रवक्ता विजय प्रताप मल्ल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा की क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड(CAU) को मान्यता मिलने के बाद ये पहली लीग है जो CAU ऑर्गनाइज़ करवा रहा है। हर एक टीम में 18 खिलाड़ी होंगे। टीम का सेलेसकशन भी सीएयू द्वारा किया गया है।

आईपीएल के खिलाड़ी भी खेलेंगे टूर्नामेंट
आईपीएल का हिस्सा रह चुके खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे। राजन कुमार, आकाश मधवाल,आदित्य तारे आदि यूपीएल में भी अपना जलवा दिखाएंगे। दिन में मैच साढ़े तीन बजे शुरू होगा। तो वहीं रात को साढ़े सात बजे मुकाबला शुरू होगा।

कल यानी 18 जून को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने टूर्नामेंट की ट्रॉफी और ड्रेस का अनावरण किया। अनावरण के दौरान CAU टी-20 क्रिकेट चेयरमैन इंद्रमोहन बड़थ्वाल, यूपीएल निदेशक अनुज बंसल आदि शामिल थे।

टीमों के नाम
टूर्नामेंट में हर एक दिन दो मैच होंगे। एक सुबह और एक शाम। तो वहीं तीन मुकाबले 26 जून को होंगे। छह टीमें UPL का हिस्सा होंगी। जिसमें टिहरी टाइटंस,देहरादून दबंग, हरिद्वार हीरोज,ऊधमसिंंह नगर टाइगर,नैनीताल निंजा, पिथौरागढ़ चैंप्स शामिल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उर्मिला सनावर को जमानत के बाद भी नहीं मिली रिहाई, सुरेश राठौर के साथ कोर्ट में नहीं हुई पेशी

More in उत्तराखण्ड

Trending News