Connect with us

उत्तराखण्ड

पूर्व सीएम ने लिए राज्य स्थापना दिवस पर 9 संकल्प

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य स्थापना दिवस के मौके पर नौ संकल्प लिए हैं। उन्होंने कहा कि ये नौ संकल्प उनकी भविष्य की योजनाओं का हिस्सा हैं।

  1. अपने कुल उपयोग/उपभोग की वस्तुओं का 30 प्रतिशत भाग उत्तराखंडी उत्पादों का खरीदूंगा।
  2. अपने दैनिक व्यवहार में 15 प्रतिशत उपयोग, गढ़वाली, कुमांऊनी जौनसारी व रंग भाषा के शब्दों, मुहावरों व कविताओं का करूंगा।
  3. लोक संस्कृति पक्ष के उन्नयन के लिए समर्पित भाव से पहले से अधिक उत्साह से काम करूंगा।
  4. एक गाय को पालूंगा या उसके पालन का खर्चा अपनी निजी आय से पालनकर्ता को दूंगा।
  5. असिंचित खेती वाले एक गांव को चयनित कर उसे स्वालंबी गांव के रूप में विकसित करूंगा।
  6. प्रतिदिन न्यूनतम 2 घंटा लोगों से मिलूंगा। माह में न्यूनतम 50 घंटा जन मिलन को समर्पित करूंगा।
  7. मेरी सोच व कृतित्व का 60 प्रतिशत हिस्सा रोजगार मूलक उत्तराखंडियत को समर्पित होगा।
  8. मेरे कुल अर्जित धन का 50 प्रतिशत भाग दानी देवी मेमोरियल ट्रस्ट को जाएगा। जिसका उपयोग आर्थिक रुप से असहाय महिलाओं व स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहयोग में जायेगा।
  9. मैं प्रतिमाह 5 नये लोगों को कांग्रेस का सदस्य बनाऊंगा व रचनात्मक कार्यों व सोच के साथ अपने निकटस्थ लोगों को जोडूँगा।
यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News