Connect with us

उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

बड़ी खबर भाजपा के खेमे से सामने आ रही है यहां पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद जे.पी. नड्डा का ट्विटर अकाउंट रविवार को हैक हो गया. हैकर्स ने रविवार सुबह उनका अकाउंट हैक करते हुए एक ट्वीट किया. इस ट्वीट में लिखा था, ‘सॉरी मेरा, अकाउंट हैक हो गया. यहां रूस को दान करने के लिए क्योंकि उन्हें मदद की जरूरत है’. हैकर्स ने बाद में प्रोफाइल का नाम बदलकर ICG OWNS INDIA भी कर दिया.हालांकि अब ट्वीट डिलीट कर दिया गया है.कुछ ही मिनटों बाद किया गया रिकवर अकाउंट होने की सूचना बाहर आते ही एक टीम उनके अकाउंट को रिकवर करने में जुट गई. आधे घंटे के अंदर उनके ट्विटर अकाउंट को रिकवर कर लिया गया और हैकर द्वारा किए गए सारे विवादित ट्वीट हटा दिए गए. अकाउंट कैसे हैक हुआ इसकी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें -  मैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन की टीम विजयी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News