Connect with us

कुमाऊँ

दोस्त के साथ मिलकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, रिपोर्ट दर्ज,आरोपियों की तलाश

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर इलाके से युवती के साथ दुष्कर्म को लेकर एक मामला सामने आ रहा है यहां पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बता दे कि मामला रुद्रपुर के आवास विकास निवासी एक युवक पर दोस्त के साथ मिलकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। युवती ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, साथ ही उनकी तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक युवती ने बताया कि वह आवास विकास निवासी वंशक मकीजा से परिचित है। 31 जुलाई को वंशज मकीजा ने उसे अपने घर पर बुलाया। जब शाम को वह उसके घर पहुंची तो वशंज के साथ उसका एक अन्य दोस्त भी था।

आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उसे कुछ खाने को दिया। जिसे खाकर वह बेहोश हो गई। इस दौरान वंशज मकीजा और उसके दोस्त ने उससे दुष्कर्म किया।होश में आने पर जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने वंशज मकीजा और उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल कराने के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News