Connect with us

कुमाऊँ

उप जिला चिकित्सालय में गंदगी पर पांच हजार का काटा चालान

रिपोर्ट -विनोद पाल

चंपावत जनपद के लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय परिसर में फैली हुई गंदगी के बारे में मरीजों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एवं जिलाधिकारी द्वारा स्वयं चिकित्सालय की सफाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए जाने के बावजूद अस्पताल प्रशासन द्वारा की गई लापरवाही पर लोहाघाट नगर पालिका प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए चिकित्सालय का 5000 रुपए का अर्थदंड चालान किया गया है।

चिकित्सालय में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं जिनसे महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है मरीजों के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष से इसकी शिकायत करी गई मरीजों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने नगरपालिका की टीम के साथ अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया वर्मा ने बताया अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में बायो मेडिकल वेस्ट खुले में पड़ा हुआ था इसके अलावा खून से सने हुए कपड़े व पटिया व अन्य कूड़े के ढेर लगे हुए थे आवारा कुत्तों के द्वारा इन गंदगी को खाया जा रहा था अध्यक्ष वर्मा ने कहा महीनों से अस्पताल से कूड़े का निस्तारण नहीं किया गया है इतनी गंदगी में मरीज ठीक होने के बजाय ज्यादा बीमार हो जाएंगे उन्होंने कहा यह चिकित्सालय प्रशासन की घोर लापरवाही है।

जबकि इसी मामले में जिलाधिकारी चंपावत व सीएमओ चंपावत के द्वारा चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक को अस्पताल परिसर में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनके आदेशों का पालन नहीं किया गया जिसके चलते पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने नगर पालिका के ईओ मोहम्मद इस्लाम को उप जिला चिकित्सालय का ₹5000 का चालान काटने के आदेश दिए ईओ के द्वारा उप जिला चिकित्सालय का ₹5000 का चालान काटा गया वही लोहाघाट पालिका प्रशासन ने अस्पताल में साफ सफाई रखने के आदेश प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक को दिए हैं नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि यह स्वच्छ भारत के सपने को पलीता लगाने की हरकत है ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News