Connect with us

उत्तराखण्ड

फिर उठी बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग, विधायक से मिला शिष्टमंडल

बिन्दुखत्ता। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग फिर से उठने लगी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी के नेतृत्व में आज एक विशाल शिष्टमंडल ने सुझाव पत्र के साथ विधायक मोहन सिंह बिष्ट से मुलाकात की। उन्होंने बिंदुखत्ता के जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए बिंदुखत्ता के हित में कार्रवाई को करने को कहा। शिष्टमंडल ने राजस्व ग्राम बनाने के संबंध में तथा विद्युतीकरण के रोक के विषय में भी वार्तालाप की।

विधायक द्वारा हर संभव प्रयास करने के लिए आश्वस्त किया गया । शिष्टमंडल में मुख्य रूप से महेश फुलारा, धर्मेंद्र कोरंगा, आनंद रावल,विनोद तंत्रादि, धन सिंह गढ़िया, दीवान सिंह, अर्जुन नाथ गोस्वामी, सुशील यादव, संजय भट्ट, शेर सिंह दानू, गणेश जोशी, त्रिलोक सिंह राणा, गोविंद बल्लभ फुलारा, नरेश गोस्वामी, दीपक नेगी, कमल मिश्रा, दीपक सुयाल, सोनू पाण्डे, राजेंद्र सुयाल,रमेश नाथ गोस्वामी, खड़क नाथ गोस्वामी ,बलवंत खोलिया, अर्जुन भंडारी आदि मौजूद थे। अब देखना यह है कि क्षेत्रीय विधायक को जो आशीर्वाद जनता ने दिया है उसमें वह कितना खरा उतर पाते हैं।

-प्रेम सिंह दानू

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News