Connect with us

उत्तराखण्ड

कड़ाके की ढंड में लगी आवासीय परिसर में आग, 10 घंटे बाद पाया काबू

अल्मोड़ा। जिले के रानीखेत में बीती रात चौबटिया आर्मी आवासीय परिसर में भीषण आग लग गई। इस पर करीब 10 घण्टे बाद काबू पाया जा सका। टीम को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार बीते 14 जनवरी की रात 9:16 बजे चौबटिया आर्मी कैंपस के ऑफिसर आवासी कॉलोनी में भीषण आग लग गई।

सूचना मिलने पर फायर स्टेशन रानीखेत व कोतवाली रानीखेत की पुलिस टीम फायर टेंडर सहित तत्काल मौके पर पहुंची। जवानों ने फायर उपकरणों से भीषण आग को बुझाने के लिए कड़ी मश्क्कत की। तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। अल्मोड़ा से भी टीम को बुलाया गया।
करीब 10 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। आग से काफी नुकसान होने का भी अनुमान है।

यह भी पढ़ें -  श्रम कार्ड के लिए मेडिकल बनवाने उमड़ी भीड़, घंटों लाइन में खड़े रहे महिलाएं और युवा
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News