Connect with us

कुमाऊँ

कैंची धाम के पास भारी बारिश से सड़क बंद

कैंची। अल्मोड़ा मार्ग कैंची धाम के पास देर शाम हुई तेज बारिश के बाद बड़ा नुकसान हुआ है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे में कैंची धाम के पास सड़क में मलवा आ गया। इस वजह से सड़क मार्ग बंद हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर जिला प्रशासन की टीम  पहुंच गई है। लोगों ने बताया कि देर शाम तेज बारिश के बाद क्षेत्र में बेहद अधिक नुकसान हुआ है। कुछ लोगों ने बताया कि क्षेत्र में तेज बारिश के साथ बादल फट गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नैनीताल शैलेश कुमार ने बताया कि बारिश के बाद अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे कैंची सहित कई जगहों में बंद है।

मौके पर टीम सड़क खोलने का काम कर रही है। मार्ग में वाहनों की आवाजाही कब शुरू होगी। इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News