Connect with us

उत्तराखण्ड

हादसा : देवप्रयाग में हुआ भीषण सड़क हादसा , एक की मौत एक घायल

श्रीनगर: आज तड़के नेशनल हाइवे 58 पर शिवमूर्ति के समीप एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने जब वाहन खाई में गिरने की आवाज सुनी तो वो घटना स्थल पर पहुंचे। जहां पर एक वाहन खाई में गिरा। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना देवप्रयाग पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही देवप्रयाग समेत आसपास की चौकियों की रेस्क्यू टीमें घटना स्थल पर पहुंची और रेस्क्यू कर दो घायलों को सड़क पर लाया गया। जिसमें से एक की अस्पताल ले जाते समय ही मौत हो गई। वही दूसरे घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 06:09 बजे MDT के माध्यम से थाना देवप्रयाग को सूचना मिली कि शिव मूर्ति के पास एक पिकअप रोड से नीचे गिर गया है। उसमें 02 व्यक्ति घायल हैं। सूचना पाकर थाना देवप्रयाग, चौकी बछेली खाल से फोर्स आपदा राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा शिव मूर्ति के पास जल निगम टैंक वाली रोड के समीप NH-58 (ऋषिकेश-बदरीनाथ) के पास एक पिकअप UK12CA -0295 अनियंत्रित होकर हाईवे से लगभग 40-50 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ था।

दुर्घटना में पिकअप चालक सुमित पुत्र हेम सिंह (उम्र लगभग 29 वर्ष) निवासी ग्राम बिरसडी, ब्लॉक कोट, पट्टी कंडवालस्यू, जनपद पौड़ी गढ़वाल के सिर पर चोट लगने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। सुमित के गांव का ही उसका साथी धीरेंद्र पुत्र सुल्तान सिंह (उम्र लगभग 36 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस द्वारा सरकारी वाहन से मृतक व घायल को CHC बागी, देवप्रयाग भिजवाया गया है। परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गयी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। देवप्रयाग एसएचओ महिपाल रावत ने बताया कि ये घटना आज सुबह हुई है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि एक घायल हो गया जिसे अस्पताल भर्ती कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलीकॉप्टर की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

More in उत्तराखण्ड

Trending News