Connect with us

उत्तराखण्ड

भरी आबादी में देर रात दिखा गुलदार, लोगों में दहशत का माहौल

मसूरी। शनिवार रात नाग मंदिर-हाथी पांव मार्ग स्थित भगवान शंकर आश्रम के पास गुलदार दिखाई दिया। गुलदार दिखाई देने के बाद से ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बता दें इससे पहले भी इस इलाके में दो बार गुलदार दिखाई दे चूका है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार आठ बजकर 33 मिनट पर गुलदार की तस्वीरें सीसीटीवी कमरे में कैद हुई। गुलदार के डर से स्थानीय लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। प्रदेश में जिस तरह से आए दिन गुलदार के हमलों की खबर सामने आ रही है। उसके बाद से दहशत और बढ़ गई है।

जानकारी के मुताबिक डीएफओ आशुतोष सिंह ने कहा कि पिछले दिनों भी गुलदार दिखाई दिया था। उस दौरान भी क्षेत्र में गश्त की गई थी। अब फिर से गश्त बढ़ाई जाएगी। डीएफओ ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- ₹6 हजार की रिश्वत लेते फायर अधिकारी गिरफ्तार

More in उत्तराखण्ड

Trending News