Connect with us

उत्तराखण्ड

मासूम को निवाला बनाने वाला गुलदार हुआ पिंजरे में कैद

नैनीताल । निकटवर्ती क्षेत्र ज्योलीकोट के चोपड़ा मटियाली गांव के एक बच्चे को गत देर शाम को अपना निवाला बनाने वाला गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद हो ही गया। इससे गांव वालों ने राहत की सांस ली। बता दें कि वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा औऱ ट्रैपिंग कैमरा लगाया था।लेकिन अब सवाल ये है कि क्या ये वहीं गुलदार वही है जिसने मासूम को अपना निवाला बनाया? या जंगल में गांव के आस पास और नरभक्षी गुलदार घूम रहे हैं? ये पता करना वन विभाग के लिए कठिन है। लेकिन उनका कर्तव्य है कि वो गांव वालों को गुलदार के आतंक से निजात दिलाएं।

शुक्रवार देर शाम चोपड़ा गांव में एक बच्चे को गुलदार ने घर से उठाकर अपना निवाला बना लिया था, जिसका शव कल देर रात जंगल मे मिला, बच्चे का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया, जिसके बाद शनिवार देर शाम एक बार फिर शिकार की तलाश में आया गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार के कैद होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है,.चोपड़ा गांव में शुक्रवार की शाम को घर के आंगन में खेल रहे बच्चे को गुलदार उठाकर ले गया था, जिसके बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News