Connect with us

कुमाऊँ

दन्या मे गिरा ट्रक चालक को आयी मामूली चोट।

अल्मोड़ा। पिथौरागढ़ हाइवे में दन्या के पास एक ट्रक हाइवे से लगभग पचास मीटर नीचे खयी में गिर गया।
मौके पर पहुची दन्या पुलिस ने चालक को ट्रक से निकाल कर पीएचसी धौलादेवी में भर्ती कराया।

थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया गुरुवार की की रात को ट्रक संख्या यू के 05 सी ए/1217 जो हल्द्वानी से पिथौरागढ़ समान लेकर जा रहा था।
रात दन्या के पास नायल बैंड पर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खायी मे जा गिरा। जिसमे चालक लाल नाथ पुत्र खीमनाथ उम्र 45 वर्ष निवासी रीठा साहिब पाटी चंपावत को मामूली चोट आई। थाना प्रभारी ने बताया ट्रक बाई साइड से घूम कर दाहनी साइड खाई में जा गिरा।
चालक को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया । प्राथमिक उपचार के बाद अब चालक को रेफर कर दिया। हाइवे में कई जगहों पर सड़क क्षतिग्रत होने से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News