Connect with us

उत्तराखण्ड

बीटेक कर रहे 2 छात्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

राज्य में सड़क हादसे की खबर देहरादून से सामने आ रही है।यहां बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई ,बाइक में दो युवक सवार थे ,इस हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई दोनों डॉल्फिन कॉलेज में बीटेक कर रहे थे ,पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है बाइक सवार सुद्धोवाला में किराये पर रहते हैं और मांडूवाला से सुद्धोवाला की ओर आ रहे थे।

घटनाक्रम के मुताबिक आज प्रातः मांडूवाला रोड पर बाइक मोड़ पर बेकाबू होकर दीवार से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई पुलिस ने बताया कि मरने वालों में एक नागालैंड के ओसपली कालोनी, कोहिमा सदर निवासी कैलीसेल का बेटा विटोल (22) और दूसरा नागालैंड के ही कोहिमा के एएफसी आगरी फार्म कॉलोनी निवासी केजोलेटो ओक्छो का बेटा एसिटो इचो (22) है। दोनों डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में बीटेक के छात्र थे।दोनों छात्रों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें -  मैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन की टीम विजयी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News