Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन की तरफ से उत्तराखंड अधिवक्ता संघ के सदियो की विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन

रिपोर्टर – भुवन सिंह ठठोला

नैनीताल। उत्तराखण्ड हाइकोर्ट बार एसोसिएशन की तरफ से ऊत्तराखण्ड अधिवक्ता संघ के सदियों की विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सभी बार एसोसिएशनों को एक चैट के नीचे लाने पर बल दिया गया।

हाइकोर्ट बार अध्यक्ष डी.सी.एस.रावत ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सहूलियत प्राथमिकता है।
नैनीताल में मल्लीताल स्थित नैनीताल क्लब में प्रदेशभर की बार एसोसिएशनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कॉन्फ्रेंस हॉल में नैनीताल, बाजपुर, बागेश्वर, थराली, श्रीनगर, ऋषिकेश, अल्मोड़ा, लक्सर, विकासनगर, जसपुर, काशीपुर, सितारगंज, टिहरी, भगवानपुर, चमोली, देहरादून, डोईवाला, रुद्रपुर, डीडीहाट, रुड़की, विकास नगर, खटीमा समेत अन्य न्यायालयों की बार के पदाधिकारी मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि ऊत्तराखण्ड की सभी बार एसोसिएशन को एक मंच पर लाने का प्रयास प्रशंसनीय है। अधिकतर अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता कल्याण, जरूरतमंद अधिवक्ताओं को आर्थिक मदद आदि पर एकता के साथ पैरवी पर जोर दिया।

बैठक की अध्यक्षता हाइकोर्ट बार के अध्यक्ष डी.सी.एस.रावत ने की। गोष्टी में महासचीव सौरभ अधिकारी, उपाध्यक्ष विकास कुमार गुगलानी, वीरेंद्र अधिकारी, मनीष जोशी समेत दर्जनों स्थानीय और बाहर से आए अधिवक्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  रामनगर मेंअतिक्रमण के खिलाफ सबसे बड़ा एक्शन : तड़के 5 बजे से 525 पुलिसकर्मियों के पहरे में ध्वस्तीकरण शुरू

More in उत्तराखण्ड

Trending News