Connect with us

उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा मार्ग में क्वारब के पास भूस्खलन का वीडियो हुआ वायरल

रिपोर्टर -भुवन ठठोला

अल्मोड़ा। क्वारब के पास भूस्खलन का एक वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है। पुल पार से खींचा गया ये वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है, जिसमें एक स्कूटी सवार भूस्खलन का शिकार होने से बाल बाल बच गया।
नैनीताल और अल्मोड़ा की सीमा में पुल के समीप अल्मोड़ा मार्ग में एक भूस्खलन का वीडियो बना है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पहाड़ का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। भूस्खलन को भांपते हुए रोडवेज बस चालक ने समझदारी का परिचय देते हुए बस को कुछ दूरी पर रोक लिया।

बस के पीछे ट्रैफिक भी रुक गया और सुरक्षित हो गया। इस बीच एक स्कूटी सवार अपनी जिंदगी का रिस्क लेकर, भूस्खलन को चुनौती देते हुए उसे पार कर गया। बात दें कि ये रोड चौड़ीकरण के लिए काटी जा रही है। कटे हुए एक हिस्से में कमजोर पड़ी पहाड़ी टूटकर गिर गई। इस क्षेत्र में जे.सी.बी.मशीन से पहाड़ की कटाई की जा रही है। पहाड़ से भूस्खलन के दौरान धूल का एक गुबार भी उठा। भूस्खलन के बाद मार्ग को मशीन की मदद से खोल दिया गया। वीडियो नैनीताल जिले में मोना लवेशाल को जाने वाले मोटर मार्ग से बनाया गया है।

Ad
यह भी पढ़ें -  कंटेंट क्रिएटर्स को झटका: चारधाम में अब रील और व्लॉग बनाना आसान नहीं, लेनी होगी अनुमति
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News