Connect with us

Uncategorized

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा, घोड़े की टक्कर लगने से खाई में गिरी महिला, मौके पर मौत

 

केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा हो गया। चीड़बासा हेलिपैड के पास एक महिला को घोड़े की टक्कर लग गई। टक्कर लगने से महिला खाई गिर गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घोड़े की टक्कर लगने से खाई में गिरी महिला

केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक महिला घोड़े की टक्कर लगने के कारण खाई में गिर गई। जिस से उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम एक महिला केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान उसे घोड़े ने टक्कर मार दी। जिस से वो गहरी खाई में गिर गई और उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान जिखाकोदरिम 45 वर्ष पत्नी जोगिन्द्र कोहरिन निवासी जिला बीरा नेपाल के रूप में हुई है।

NDRF ने महिला का शव खाई से निकाला बाहर

हादसे की जानकारी पर एनडीआरएफ और यात्रा मैनेजमेंट फोर्स के जवान मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ ने खाई में उतरकर शव को बाहर निकाला। जवानों ने शव को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: हाईकोर्ट पहुंचा निलंबित कर्मचारी, याचिका पर सरकार से मांगा जवाब

More in Uncategorized

Trending News