Connect with us

उत्तराखण्ड

सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे फेंक स्कूलों की छुट्टी के आदेश, की जाएगी कार्रवाई

देहरादून और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश के मद्देनजर स्कूलों में छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल है, सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन की ओर से 12 जुलाई 2023 का स्कूलों में छुट्टी का जो आदेश प्रसारित किया जा रहा है वो फर्जी है, जबकि ऐसा कोई भी आदेश जिला प्रशासन की ओर से जारी नहीं किया गया है। जिलाधिकारी देहरादून ने इस मामले पर कहा कि फर्जी आदेश प्रसारित करने वाले ऐसे शरारती तत्वों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है, वहीं पिथौरागढ़ में भी स्कूलों में छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल है जिसे लेकर पिथौरागढ़ पुलिस इस मामले पर नजर रखे हुए हैं, जिस किसी ने भी फर्जी आदेश को वाइरल किया है उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - दुष्कर्म के मुकदमे में गवाही देने पर महिला और परिवार को जान से मारने की धमकी, मुकदमा हुआ दर्ज

More in उत्तराखण्ड

Trending News