Connect with us

कुमाऊँ

नशे की लत:चार लड़कों के साथ एक लड़की भी पकड़ी

बागेश्वर। जनपद में युवाओ में नशे की लत बड़ती जा रही है। वहीं ज़िले की कई युवतियां भी नशे के दलदल में पैर डाल चुकी हैं। मंगलवार की सायं पुलिस ने चार लड़कों के साथ एक लड़की को पड़ोसियों की शिकायत पर हिरासत में लिया है। ये युवक व युवती इन दिनों बंद पड़े स्कूल का ताला तोड़कर वहां पिकनिक मना रहे थे। लोगों के आने की भनक लगते ही चार युवक फरार हो गए।


जानकारी के अनुसार ताकुला मार्ग में एक स्कूल में कुछ दिनों से कुछ लोग रहने की जानकारी पड़ोसियों को मिली। मंगलवार की सायं लगभग सात बजे पुनः स्कूल के भवन से आवाजें आनी लगी। आसपास के युवाओं ने वहां दबिश दी तो वहां चार लड़के व एक लड़की मिली। जिस पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची तथा उनसे पूछताछ की व हिरासत ले लिया। बताया जा रहा है कि युवक इस लड़की को कई दिनों से घुमा रहे थे। इनमें कुछ युवक नशेड़ी हैं जिससे समझा जा रहा है कि युवती भी नशे की गिरफत की ओर बढ़ रही है। इधर यह घटना बुधवार की सुबह नगर में आग की तरह फैल गई तथा इस पर कई तरह की चर्चाएं होने लगी। चर्चा है कि नगर में कई नशेड़ी युवक व युवतियां कई दिनों से नीलेश्वर की पहाड़ी व नगर के कई सुनसान व वीरान पड़े खाली भवनों को अपना पिकनिक स्थल बनाए हुए हैं। मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद दोनों पक्षों से पूछताछ की गई है। बताया जा रहा है कि युवक नशेड़ी किस्म के हैं। बताया कि इनकी काउंसलिंग की जा रही है तथा परिजनों को बुलाकर वार्ता की जाएगी।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News