Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में प्रशासन और नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

संवाददाता – शंकर फुलारा

हल्द्वानी। आज नगर निगम प्रशासन ने एक बार फिर अतिक्रमण अभियान चलाया। नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओं अभियान की शुरुआत कालू सिद्ध बाबा के मंदिर के ठीक सामने से शुरू की।

नगर निगम , प्रशासन और पुलिस टीम सदर बाजार से होते हुए मीरा मार्ग तक पहुंची।इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने पाया की, दुकानदारों ने दुकानदार के बाहर भी सामान रखा है। सामान बाहर होने की वजह से नाली भी चोक हो गई है और सड़क पर चलने की जगह नहीं है।

नगर निगम टीम ने कई दुकानों का सामान जब्त किया और कड़ी चेतावनी देकर दोबारा दुकानें न लगाने की चेतावनी दी।इसके अलावा अवैध तरीके से बनाई गई एक दुकान को ध्वस्त भी कराया गया। इस दौरान अचानक हुई।

कार्रवाई को देखते हुए बाकी दुकानदारों ने सड़क पर सजाई दुकानों को तुरंत समेट लेकिन प्रशासन की टीम एक छोर पर ही पहुंची थी कि आधे घंटे बाद ही कालू सिद्ध बाबा के मंदिर के सामने से हटाईं गईं दुकानें सज गईं।कई दुकानदारों ने आरोप भी लगाया कि प्रशासनिक टीम ने केवल बाजार की दाहिनी तरफ की दुकानों पर ही कार्रवाई की है।

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि किसी भी सूरत में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अवैध दुकानों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अतिक्रमण हटाने वाली टीम में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और पुलिस टीम भी शामिल रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  रामनगर मेंअतिक्रमण के खिलाफ सबसे बड़ा एक्शन : तड़के 5 बजे से 525 पुलिसकर्मियों के पहरे में ध्वस्तीकरण शुरू

More in उत्तराखण्ड

Trending News