Connect with us

उत्तराखण्ड

केदारनाथ यात्रा रूट प्लान पर प्रशासन का बड़ा फैसला, आवाजाही पर प्रतिबंध

सोनप्रयाग में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर मंगलवार को नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने घटनास्थल का जायजा लिया है। इस दौरान उन्होंने घटना के कारणों की समीक्षा की। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर 5 पांच बजे के बाद सोनप्रयाग से गौरीकुंड और गौरीकुंड से सोनप्रयाग के लिए आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है।केदारनाथ पैदल मार्ग निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे मंगलवार को सीधे सोनप्रयाग घटनास्थल पहुंचे। जहां उन्होंने निरीक्षण लिया। इस दौरान उन्होंने गौरीकुंड में सीसीटीवी फुटेज भी देखी। यात्रियों की आवाजाही के समय को लेकर भी गहन पड़ताल की गई। उन्होंने कहा कि सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मार्ग काफी संवेदनशील बना हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर 5 पांच बजे बाद सोनप्रयाग से गौरीकुंड और गौरीकुंड से सोनप्रयाग आने वाले यात्रियों की आवाजाही न कराई जाए। साथ ही दिन में भी बारिश होने और यात्रा मार्ग पर खतरे को देखते हुए मौके पर सक्षम अधिकारियों को अपने विवेक से निर्णय लेने के लिए भी निर्देशित किया है।एसपी ने यात्रियों से भी बातचीत की और उन्हें सुरक्षित यात्रा करने की सलाह दी है। साथ ही बारिश के चलते सुरक्षित यात्रा पड़ावों पर विश्राम करने का आग्रह किया गया। पुलिस अधीक्षक ने घटना में मृतकों के शवों को प्रोटोकॉल के अनुरूप पंचायतनामा व पोस्टमॉर्टम समेत अन्य आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल भेजने के निर्देश दिए। बता

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather : 20 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, ये जिले रेड अलर्ट पर

More in उत्तराखण्ड

Trending News