Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

आखिर क्यों अजय तिवारी के पीछे पड़े अरविंद पांडे,पढ़े खबर

किच्छा। भाजपा युवा नेता अजय तिवारी किच्छा विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर चुके हैं। आज उनको नामांकन दाखिल करना है। लेकिन, उससे पहले कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे उनको मनाने में जुटे हैं। अरविंद पांडे लगातार तिवारी से मिलने के लिए उनके पीछे-पीछे हैं, लेकिन अजय तिवारी अब तक हाथ नहीं आ पाए हैं।
अरविंद पांडे अपने दल-बल के साथ अजय तिवारी को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, वह मिल नहीं पा रहे हैं। अजय तिवारी आज ही अपना नामांकन करेंगे। अजय तिवारी ने अपनी जान को भी खतरा बताया है। उनका कहना है कि उन पर हमला भी हो सकता है। विधानसभा चुनाव का आज आखिरी दिन है। भाजपा में कई सीटों पर निर्दलीय ताल ठोक रहे हैं। भाजपा उनको मनाने का का हर संभव प्रयास कर रही है। लेकिन, कई जगहों पर अब तक सफल नहीं नहीं पाई है। नाराजों को मनाने के लिए बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  सीएम ने दिए निर्देश

More in कुमाऊँ

Trending News