Connect with us

उत्तराखण्ड

आखिर क्यों पुलिस ने हर की पैड़ी को किया सील

मकर सक्रांति का आज महापर्व है इस मौके पर जहा पहले धर्मनगरी हरिद्वार में सुबह से ही देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु हर की पैड़ी पर गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया करते थे मगर इस बार बड़ते कोरोना संक्रमण को देखते जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाया था जिसके तहत विश्व प्रसिद्ध हर की पैड़ी को आज पूरी तरह से श्रद्धालुओं के लिए सील किया गया है।

फोन पर अधिक जानकारी देते हुए सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि बड़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए विश्व प्रसिद्ध हर की पैड़ी को श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह से प्रतिबंध करते हुए सील किया गया है। इसी के साथ ही बॉर्डर इत्यादि पर सगन चेकिंग अभियान चलाकर हरिद्वार आने वाले यात्रियों को जो कि मकर संक्रांति के स्नान पर विशेष हरिद्वार आना चाह रहे थे उनसे आग्रह कर कर उन्हें वापस लौटाया जा रहा है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News