Connect with us

उत्तराखण्ड

आखिर क्यों उत्तराखंड पुलिस ने लिया पुष्पा मूवी के डायलॉग का सहारा,पढ़े खबर

उत्तराखंड पुलिस ने लोगों को ट्रैफिक रुल्स समझाने और फ्रॉड से बचने के लिए जागरुक करने के लिए पुष्पा फिल्म का सहारा लिया। जी हां सही पढ़ा आपने यह पुष्पा फिल्म के डायलॉग का है। आपको बता दें कि उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कर कई पोस्ट शेयर किए जिसने जनता को ट्रैफिल रुल्स के प्रति जागरुक किया गया। इसके लिए पुलिस ने पुष्पा फिल्म के डायलॉग का सहारा लिया।

बता दें कि उत्तराखंड पुलिस के फेसबुक पेज पर अभिनेता अल्लू अर्जुन की दो तस्वीरें कंधे पर राइफल रखकर दिखाई हैं। पहली में लिखा है अनजान लिंक को सही समझ लिया क्या। दूसरी में कहा है घोटाला है वो! मैं नहीं फंसेगा। यह पोस्टर यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि जागरुकता का यह अच्छा तरीका है।वहीं उत्तराखड पुलिस ने एक और पोस्ट शेयर की जिसमे पुलिस ने अल्लू अर्जुन की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मैं हेलमेट के बिना गाड़ी चलाएगा नहीं। इस पोस्ट पर लोगों के जमकर कमेंट आ रहे हैं। लोग इस तरीके की तारीफ कर रहने हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

More in उत्तराखण्ड

Trending News