Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल को इस्तीफा सौपने के बाद, क्या कहा सीएम रावत ने जानिए

आज होगी नये सीएम के नाम की घोषणा

राज्य में अब तक की बड़ी खबर सामने आ रही है कि सीएम रावत के द्वारा राज्यपाल को अपना इस्तीफा दिया गया है और अपना त्यागपत्र देने के बाद पूर्व हो चुके मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि अभी राज्यपाल आवास से निकला हूं, साथ ही कहा कि चुनाव आयोग के कारण 151a धारा के अंतर्गत जो संवैधानिक संकट था संवैधानिक संकट को देखते हुए उन स्थितियों को देखते हुए मैंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री पद से देना उचित समझा।और मैं अपने केंद्रीय नेतृत्व का, अपने तमाम वरिष्ठ मंत्रियों का आभार व्यक्त करना कि नेतृत्व ने मुझे समय-समय पर विभिन्न दायित्व दिए और एमएलसी से लेकर विधानसभा से लेकर प्रदेश अध्यक्ष से लेकर सांसद से लेकर मुख्यमंत्री बनाया। मैं इसके लिए हृदय से अपने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा जी का और गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद देता हूं । जिन्होंने मुझे यह मौका दिया सीएम ने कहा कि सल्ट उपचुनाव के समय में मैं कोविड पॉजिटिव था इसलिए वहां से चुनाव नही लड़ सका।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News