Connect with us

उत्तराखण्ड

अक्कड़ बक्कड़ बम्बे बौ, अस्सी नब्बे पूरे सौ की तर्ज पर राजनीतिक खेल आज

हल्द्वानी। उत्तराखंड की सियासी में अचानक भूचाल आने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विगत दिवस इस्तीफा दे दिया। फिलहाल विधानसभा चुनाव तक नौ माह का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर अटकलें लगी हुई हैं। बहरहाल आज दस बजे से विधायक दल की होने वाली बैठक में अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो जानी है।

कल से लगातार बच्चों के खेल अक्कड़-बक्कड़ बम्बे बौ, अस्सी नब्बे पूरे सौ की तर्ज पर धन सिंह रावत धन दा, अजय भट्ट, अनिल बलूनी तथा पुष्कर धामी के नाम पर खेल चल रहा है। चर्चा यह भी है कि अगर अजय भट्ट को मुख्यमंत्री बनाया गया तो नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोक सभा सीट पर भाजपा को चुनाव कराना पड़ेगा। यही हाल डॉ रमेश पोखरियाल निशंक वाली हरिद्वार सीट का भी होगा। दौड़ में निशंक भी हैं। इसलिए धन सिंह रावत, अनिल बलूनी अथवा पुष्कर धामी में से एक के नाम मुहर लगना निश्चित है। कुमाऊं गढ़वाल बैलेंस फॉर्मूला लगाया गया तो अजय भट्ट को मुख्यमंत्री बनाया जाना भी तय माना जा रहा है। हालांकि इस बार एक उप मुख्यमंत्री की सीट भरे जाने की चर्चा जोरों पर है। कुल मिलाकर बच्चों के खेल की तर्ज पर अक्कड़ बक्कड़ वाला राजनीतिक खेल आज खेला जाएगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News