Connect with us

उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा जनपद में आपरेशन कामधेनु का कही भी कोई असर नही-सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांण्डे

आबारा गायों पर नियन्त्रण व अंकुश लगाये जाने के लिये सरकार द्वार टैग लगाने की योजना बनाई गई पर इसके बाद भी टैग लगे जानवर बाजारों मे घूम रहे है ,इस पर सवाल उठाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांण्डे ने कहा कि , सरकार द्वारा प्रदेश मे आपरेशन कामधेनु चलाने की बात कही जा रही है पर अल्मोड़ा जनपद में आपरेशन कामधेनु का कही भी कोई असर नही है , इस मामले को लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद मोनू साह भी

लगातार उठाते रहे है,पर अभी भी पालिका प्रशासन सोया हुआ है। जिससे बाजारों मे टैग लगी गायें बेखौफ घूम रही है ,उन्होने पुलिस विभाग पशुपालन विभाग नगर पालिका से अनुरोध किया है कि ये तीनों विभाग आपस में समन्वय बनाकर टैग लगी गायों को बाजारों मे छोड़ने वालों के खिलाफ कार्यवाही करें जिससे कि बाजारों व सड़कों में वाहनों व आम लोगों को चलने में सुविधा हो सके , उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आवारा पशुओं को नियन्त्रित करने के कई उपाय किये जा रहे है,पर ये उपाय धरातल मे नही दिखाई दे रहे है। प्रशासन को इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेकर इन गौ स्वामियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाये जाने की जरूरत है इस मामले को वे मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाएंगे,और यदि जरूरत पड़ी तो शिकायत भी दर्ज करवाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड - दूसरी महिला को हरक सिंह रावत की पत्नी बताने पर भड़कीं दीप्ति रावत, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

More in उत्तराखण्ड

Trending News