Connect with us

कुमाऊँ

अल्मोड़ा पुलिस ने 28.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर किए गिरफ्तार

अल्मोड़ा। जिले में पुलिस के द्वारा ढाई लाख से ज्यादा की स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दे कि उ नि अमरपाल सिंह प्रभारी चौकी धारानौला एवं एसओजी अल्मोड़ा द्वारा बेस तिराहा के समीप चैकिंग के दौरान एक काले रंग की बाइक में सवार दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए से पूछताछ की। पूछताछ मेंं उन्होंने अपना नाम मयूर नेगी पुत्र गजेन्द्र नेगी निवासी चम्पानौला अल्मोड़ा और रजत चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान निवासी डुबकिया बाड़ी बगीचा अल्मोड़ा बताया।उनके बैग में पुलिस को 28.10 स्मैक ग्राम कीमत करीब दो लाख 81 हजार बरामद की। जिसके बाद दोनों को गिरफ़्तार लिया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरूण कुमार ने बताया कि दोनों हल्द्वानी से स्मैक खरीदकर ला रहे थे। इसकेे बाद यहांं स्मैक की छोटीछोटी पुडि़य़ा बनाकर बेचते थे। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार युवकों को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News