Connect with us

उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा अर्बन बैक की हर साल खुलेंगी पांच नई शाखाएं : तिवारी

कहा- बैंक की क्रिया शील पूंजी में 248.30 प्रतिशत की वृद्धि

 -नवीन बिष्ट 

अल्मोड़ा । अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक की हर साल पांच नई शाखाएं खुलेंगी। यह बात बैंक के सीईओ पी सी तिवारी ने कही। श्री तिवारी बैंक के 32वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में बैंक को 165432 करोड़ का लाभ हुआ है। बैंक प्रबन्ध निदेशक , सीईओ पी०सी० तिवारी ने बैंक की निदेशक मण्डल की रिपोर्ट पढ़ते हुए अवगत कराया कि वर्ष 2022-23 में बैंक की कार्यशील पूँजी में पिछले वर्ष की तुलना में रुपया 248.30 करोड़ की वृद्धि होकर 390414 करोड़ हो गयी है। निक्षेपों में पिछले वर्ष की तुलना में 175.44 करोड़ की वृद्धि होकर 3208.32 करोड तथा ऋण व अग्रिमों में गत वर्ष की तुलना में अधिक ऋण वितरित करने के बावजूद अच्छी वसूली हुई। बैंक का नेट एन०पी०ए० शून्य है। बैंक द्वारा अपने कुल ऋण का लगभग 68. 74 प्रतिशत प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र को वितरित कर देश की प्रगति में सराहनीय योगदान दिया है।

बैंक प्रबन्धक निदेशक सीईओ द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में बैंक का कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण उत्तराखण्ड है तथा सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में बैंक की 31 मार्च 2023 को कुल 50 शाखाएं कार्यरत हैं एवं शीघ्र ही 5 नयी शाखाऐं जिसमे डीडीहाट, दन्या, सोमेश्वर, चौखुटिया एवं रूद्रपुर में खुलने जा रही हैं। बैंक द्वारा वर्ष 2024 तक अपना पहुँचाने का लक्ष्य है।

बैंक आरटीजीएस व ईसीएस के डायरेक्ट मैम्बर के रूप अवसर पर बैक अध्यक्ष सी ए महेश चन्द्र जोशी बैंक उपाध्यक्षा डॉ० वसुधा पन्त, बैंक संचालक सुरेन्द्र प्रसाद, सुजाता गुलाटी, विनय कुमार टण्डन, सी.ए. दिनेश चन्द्र, सी.ए. गगनदीप सिंह सहदेव, प्रकाश पेटशाली, हरीश चन्द्र पाठक, चन्द्रशेखर काण्डपाल, दीपक गौड, जीतेन्द्र सिंह, गिरीश धवन प्रकाश पाण्डे, सदी राम आर्या, बैंक प्रतिनिधि प्रभा साह, आनन्द सिंह बगड़वाल, किशन चन्द्र गुरुरानी, नवीन चन्द्र पाठक, गोविन्द लाल वर्मा, सुनील अग्रवाल एवं विशेष आमंत्रित सदस्य लक्ष्मण सिंह ऐठानी, विनीत दुर्गापाल, मुमताज हुसैन शाह, दीवान सिंह बिष्ट एवं सामान्य निकाय को प्रतिनिधिगण तथा बैंक के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, भतीजे ने लोहे की रॉड से चाचा-चाची को उतारा मौत के घाट
Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News