Connect with us

उत्तराखण्ड

अल्टो कार खाई में गिरी, चालक की मौत

पिथौरागढ़। नाचनी क्षेत्र के अंतर्गत एक अल्टो कार खाई में जा गिरी। जिससे कार में सवार चालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अल्टो कार भैंसकोट से नाचनी की तरफ आ रही थी। भोलीछीन के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष चंदन सिंह टीम लेकर मौके पर पहुंचे। कार सड़क से 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी थी।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम को वाहन में सवार चालक गोविंद सिंह निवासी चामी भैंसकोट मृत अवस्था में मिला। वाहन में कोई अन्य सवार नहीं था। स्थानीय लोगों की मदद से शव को सड़क पर लाया गया। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News