Connect with us

उत्तराखण्ड

सूर्या का जीवों के प्रति अटूट प्रेम और त्याग

30 वर्षों से लगातार अपने स्वयं के ख़र्च से कर रहे सेवा

हरिद्वार। शहर निवासी सूर्या सिंह राणा को पशुओं की सेवा के लिए काफी सराहा गया है। ज्वालापुर हरिद्वार निवासी जिन्हें बचपन से ही पशुओं से अगाध प्रेम रहा है, जो लगातार सेवा भाव से पशु-पक्षी प्रेम में मिशाल कायम किये हुवे हैं। अपनी मां के पशु प्रेमता को देखते हुवे वह उनके पद चिन्हों का अनुसरण कर रहे हैं।

लगातार 30 वर्षों से सेवा कर रहे पशु प्रेमी राणा घायल पशु- पक्षियों की सेवा करते हुवे नजर आते रहते हैं। राणा घायल पशु- पक्षियों को पट्टी बाधने , दवा देने सहित तमाम सेवा के कार्य स्वयं के खर्च से वहन करते हैं। सूर्या ने स्वयं के हाथों से पशु-पक्षियों के पानी एवं भोजन के लिए रेत सीमेंट से बर्तन तैयार किए हैं। सूर्या कहते हैं कि हर मनुष्य को चाहिये कि वह हर प्राणीमात्र की सेवा अवश्य करें। मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म सेवा है। उन्होंने कहा कि सरकार गाय की सुरक्षा के लिए तमाम बड़े बड़े दावे करती है। लेकिन आज देश में गायें सुरक्षित नहीं हैं। देश के हर व्यक्ति को चाहिये कि प्राणियों की सेवा के लिए सामने आएं। सौम्यता, प्रेम के धनी सूर्या सिंह राणा सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ ही पेशे से पत्रकार भी हैं। सरकार को चाहिये कि पशुओं के प्रति सेवा भाव से समर्पित ऐसे प्रेमियों के लिए सहायता उपलब्ध हो।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News