Connect with us

कुमाऊँ

वायरल ऑडियो से भगत के खिलाफ फूट पड़ा गुस्सा,पुतला फूंका

कालाढूंगी। सोशल मीडिया में एक आपत्ति जनक ओडियो वायरल होने से यहां कैबिनेट मंत्री व विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत का आज पुतला दहन किया गया। महिलाओं ने कहा एक महिला को नौकरी देने का झांसा देकर उससे आपत्तिजनक वार्ता की गई है। हालांकि वायरल ऑडियो की फिलहाल सही पुष्टि नहीं हो पाई है इतना जरूर है की श्री भगत की आवाज से जो ऑडियो अब वायरल हो चुकी है। इस घटनाक्रम से पूरी कालाढूंगी विधानसभा के साथ साथ प्रदेश की हर महिला के अंदर गुस्सा है। महिलाओं का कहना है कि एक तरफ जहां भाजपा ये नारा देती है की बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ वही दूसरी तरफ नेता महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर उनका फायदा उठाना चाहते हैं।

इस घटना को लेकर समूचे विधानसभा कालाढूंगी क्षेत्र में भाजपा नेता बंशीधर भगत के लिए आम जनता में बहुत गुस्सा हैं। इस दौरान कमला देवी, हीरा आर्य,बसंती देवी,दीपा देवी, प्रेमा वर्मा,बिना वर्मा, इंद्रा डंगवाल, पुष्पा देवी, जीवन सिंह, जोगेंद्र कुमार,देवेंद्र सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  पेपर लीक और छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

More in कुमाऊँ

Trending News