Connect with us

कुमाऊँ

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

हल्द्वानी। लगातार बढ़ते आ रही महंगाई, गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम के विरोध में आज कांग्रेस ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका।
यहां बुद्ध पार्क में एकत्रित हुए सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आयी है तब से आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। गैस के दाम बेतहाशा बढ़ा दिये गए हैं। आम गरीब को रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। पुतला दहन करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, उत्तराखंड पब्लिसिटी कमेटी के चेयरमैन सुमित हृदयेश, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल,सौरभ भट्ट, प्रदेश महामंत्री महासचिव वरुण प्रताप भाकुनी,पूर्व प्रदेश सचिव प्रकाश पांडेय, नरेश सिजवाली,गोविंद बगडवाल, गोविंद बिष्ट, नगर अध्यक्ष राहुल छिमवल,सुहेब, जया कर्नाटक, मंजू तिवारी,शोभा बिष्ट, मंजू सांगूड़ी, बिमला सांगूड़ी, शशि वर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

More in कुमाऊँ

Trending News