Connect with us

उत्तराखण्ड

नाराज कांट्रेक्टर वेलफेयर सोसाइटी ने जड़े अभियंता कार्यालय में ताले, तीसरे दिन भी धरना जारी

हल्द्वानी। कांट्रेक्टर वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले ठेकेदारों का धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने के तीसरे दिन ठेकेदारों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय तिकोनिया में ताले जड़ दिए। विभाग द्वारा सुरक्षा बल बुलाया गया था।

लेकिन ठेकेदारों ने कार्यालय के सभी गेटों में सुरक्षाकर्मियों के सामने ही ताले डाल दिए, इसके पश्चात ठेकेदारों ने धरना स्थल में बैठकर अगली राजनीति के लिए सभा की, ठेकेदारों की सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के पूर्व अध्यक्ष खजान पांडे ने कहा कि अगर ठेकेदार इसी प्रकार विरोध में बैठे रहे तो प्रदेश में सभी विकास कार्य रुक जाएंगे इसलिए शासन प्रशासन को जल्दी ही ठेकेदारों की सभी मांगों को मान लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नए नए नियम लगाकर ठेकेदारों का उत्पीड़न करना कतई उचित नहीं है यूनियन के अध्यक्ष योगेश तिवारी ने कहा कि विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा ठेकेदारों के कागज लंबित कर उनका भुगतान रुकवा ना बेहद शर्मनाक विषय है धरना और तालाबंदी में राजेंद्र सिंह नेगी कैलाश शाह पूरन चंद जोशी हरीश आर्य दया किशन जोशी सुधांशु शर्मा इकबाल प्रमोद तिवारी हनीफ इकराम दीपचंद्र लाल सिंह पवार उमेश पनेरु नारायण अधिकारी संजय पांडे आशीष बिष्ट पूरन भट उमेश जोशी गिरीश भट्ट सुहेब दिलशाद गुड्डू दिलशाद गुड्डू समेत अनेक लोग मौजूद थे दर्जनों ठेकेदार उपस्थित थे

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News