Connect with us

उत्तराखण्ड

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़

रामनगर क्षेत्र से देह व्यापार के धंधे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, बता दे कि यहां पर एन्टी हयूमन ट्रैफिकिंग सैल जनपद नैनीताल तथा कोतवाली पुलिस द्वारा रामनगर मोहान बार्डर स्थित एक रिसोर्ट में अनैतिक कार्य होने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल, अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी तथा सहायक पुलिस अधीक्षक रामनगर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाही करते हुए उक्त रिसोर्ट कार्बेट मैंगो ब्लूम स्पा रिसोर्ट में छापेमारी कर अनैतिक कार्य करते हुए 1 युवक तथा 5 युवतियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि 1 युवक मौके से फरार हो गया। उक्त सम्बन्ध में थाना रामनगर में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधि0 पंजीकृत किया गया है।

सभी अभियुक्त/अभियुक्ताओं को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 लता विष्ट एन्टी हयूमैन ट्रैफिकिंग सैल, उ0नि0 श्री भगवान महर – कोतवाली रामनगर,,का0 CP 218 किशन सिह-एन्टी हयूमैन ट्रैफिकिंग सैल, म0का0 525 नीतू चन्दोला- एन्टी हयूमैन ट्रैफिकिंग सैल- म0का0 969 कुसुम बिष्ट- एन्टी हयूमैन ट्रैफिंकिंग सैल ,का0 674 रिजवान अली-एन्टी हयूमैन ट्रैफिकिंग सैल कानि0 01 सीपी ललित आगरी,कानि0 528 सीपी सतीश पन्त, कानि0 537 सीपी संजय दोसाद मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News