Connect with us

उत्तराखण्ड

अनुराग बने सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार में खुशी की लहर

बागेश्वर। यहां किमोली निवासी अनुराग बिष्ट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उन्होंने 2018 में एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की। शनिवार को देहरादून में आयोजित पासिंग परेड में लेफ्टिनेंट बने। उनकी पठन-पाठन देहरादून से हुआ। उन्होंने एनडीए की परीक्षा पहले प्रयास में सफलता पाई।

उनके पिता गजेंद्र सिंह बिष्ट सेना से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय देहरादून में सेवारत है। अनुराग ने अपनी सफलता का श्रेय माता मीरा बिष्ट को दिया है। उनके ताऊ डा. कुंदन सिंह बिष्ट व संबंधी भगवान सिंह गंगोला ने बताया कि अनुराग बचपन से ही मेधावी थे। वह अपने गांव का पहला सेना अधिकारी बना है।

यह भी पढ़ें -  शुभ मंगलम सोशल एन्ड वेलफेयर सोसायटी मनायेगी हरेला महोत्सव
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News