Connect with us

उत्तराखण्ड

सेना भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर 25 जुलाई से होगी सेना भर्ती

पिथौरागढ़। राज्य में थल सेना की भर्ती को लेकर सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर फरवरी महीने में संपन्न हुई सेना भर्ती प्रक्रिया का अगला पड़ाव 25 जुलाई को लिखित परीक्षा के साथ पूरा होगा। लेकिन चुने हुए अभ्यर्थी ध्यान दें। अगर आपके पास कोरोना की रिपोर्ट नहीं होगी तो आपको दिक्कतें आएंगी। फरवरी के महीने में रानीखेत में सेना भर्ती की शारीरिक और चिकित्सा परीक्षा हुई थी। जिसमें सफल रहे पिथौरागढ़ और चम्पावत जिले के युवाओं की लिखित परीक्षा के लिए 25 जुलाई की तिथि घोषित की गई। इसके लिए बकायदा सेना क्षेत्र में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

भर्ती निर्देशक के हवाले से सूचना विभाग ने बताया कि युवाओं को 24 जुलाई की रात्रि दो बजे से प्रात: छह बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही समस्त अभ्यर्थियों को अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, इसलिए फेस मास्क, हैंड सैनिटाइजर के साथ ही युवाओं को 72 घंटे पूर्व जारी कोविड-19 मेडिकल रिपोर्ट भी साथ लाने के लिए कहा गया है। लानी होगी। दोनों जिलों के युवाओं को लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।जिन्हें अभी तक प्रवेश पत्र नहीं मिला है, वे 23 जुलाई तक एआरओ पिथौरागढ़ कार्यालय से प्रवेश पत्र ले सकते हैं। लाजमी है कि बगैर प्रवेश पत्र के लिखित परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News