Connect with us

उत्तराखण्ड

26 ग्राम स्मैक के साथ ऑल्टो कार सवार गिरफ्तार

लक्सर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान सोलानी पुल से आल्टो कार सवार स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया। बता दें कि लक्सर पुलिस ने ये कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह पुलिस सोलानी पुल पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को देख आल्टो कार सवार युवक भाग निकला जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। युवक के कब्जे से 26 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम रईस निवासी लादपुर कला थाना, लक्सर कोतवाली बताया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News