Connect with us

कुमाऊँ

स्पा सेंटर में पुलिस ने फिर मारा छापा, तीन लड़कियां व तीन युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी। शहर में लगातार स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाये जाने के मामले उजागर हो रहे हैं। देर शाम पुलिस टीम द्वारा मारे गए छापे में तीन लड़कियां और तीन लड़कों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दें की कई बार स्पा सेंटरों में पुलिस की छापामारी के बावजूद यहां सेक्स रैकेट का धंधा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को मुखानी स्थित मून स्पा सेंटर में पुलिस ने छापा मारा इस दौरान 3 लड़के और 3 लड़कियां पकड़ी गई। गिरफ्तार की गई लड़कियां पश्चिम बंगाल तथा दिल्ली की बताई जा रही हैं। पुलिस व एंटी ह्यूमन टीम के द्वारा की गई कार्रवाई में टीम लीडर लता बिष्ट थी। पुलिस टीम ने मून स्पा को सील करने के पश्चात प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी है।

विभा दीक्षित ने बताया कि अनैतिक देह व्यापार में तीन लड़कियों और 3 लड़कों को गिरफ्तार किया गया है एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग द्वारा यह कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बता दें कि मुखानी स्थित मून लाइट स्पा सेंटर चलाया जा रहा था जहां सभी लड़कियां बाहर की थी, जबकि युवा स्थानी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 3/ 4 एवं 5 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही स्पा सेंटर को सील कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News