Connect with us

उत्तराखण्ड

केदारनाथ में हिमस्खलन से मचा हाहाकार, बड़ा हादसा होते होते बचा

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू होते ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। अब भी भोलेनाथ के भक्त लगातार केदारनाथ पहुंच रहें हैं। बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ हर रोज केदारनाथ पहुंच रही है, मगर इसी बीच एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। यहां मंदिर के ठीक सामने वाले पहाड़ पर अचानक से हिमस्खलन हो गया। इस दौरान मंदिर के आसपास खड़े लोगों में भी हाहाकार मच गया।केदारनाथ में हुए इस हिमस्खलन का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मंदिर के पीछे वाले पहाड़ पर अचानक हिमस्खलन होता है। वहीं हिमस्खलन में टूटी हुई बर्फ तेज रफ्तार से नीचे की तरफ आ रही है। इस नजारे को देखकर कई लोगों के होश उड़ गए। हालांकि मंदिर के पीछे बने गांधी सरोवर के कारण हिमस्खलन वहीं रुक गया और आगे नहीं बढ़ सका। इससे मंदिर परिसर में मौजूद हजारों लोगों की जान बच गई। वहीं केदारनाथ मंदिर को भी कोई नुकसान नहीं हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में कोई जान-माल की हानि नहीं हुई है और मंदिर भी पूरी तरह से सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें -  रैली से पहले एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठे कांग्रेसी

More in उत्तराखण्ड

Trending News