Connect with us

उत्तराखण्ड

हिमालय में हुआ हिमस्खलन, खाई में समाया बर्फ का गुबार

चोराबाड़ी से करीब चार किलोमीटर ऊपर हिमालय की पर्वत शृंखलाओं में हिमस्खलन हुआ है। इस दौरान बर्फ का गुबार उठा और कुछ देर बाद गहरी खाई में समा गया। भू-वैज्ञानिकों ने इस घटना को हिमालय क्षेत्र में होने वाली सामान्य प्रक्रिया बताया है।शनिवार दोपहर तीन बजे केदारनाथ से चार किमी दूर स्थित चोराबाड़ी ग्लेशियर से करीब तीन से चार किमी ऊपर हिमालय क्षेत्र में हिमस्खलन की घटना हुई। यहां ग्लेशियर टूट गया। ऊपरी तरफ उठा सफेद बर्फ का यह गुबार गहरी खाई में समा गया। केदारनाथ में मौजूद तीर्थपुरोहित पंडित आनंद शुक्ला ने बताया कि मंदिर क्षेत्र में मौजूद कई यात्रियों ने इस प्राकृतिक दृश्य को अपने फोन के कैमरे में कैद किया।उन्होंने बताया कि इस घटना से पहले केदारनाथ क्षेत्र में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई थी। शीतकाल में नाममात्र की बर्फबारी और इस वर्ष भी मौसम की बेरुखी से केदारनाथ क्षेत्र में दिन में तापमान 16 से 18 डिग्री तक पहुंच रहा है, जिससे यह घटनाएं सामान्य हैं। लेकिन निगरानी की जरूरत है।

Ad
यह भी पढ़ें -  Chamoli Accident: अलकनंदा नदी में समाया ट्रक, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम

More in उत्तराखण्ड

Trending News