Connect with us

कुमाऊँ

बाल-बाल बचे विधायक ठुकराल,युवक ने चला दी गोली

रूद्रपुर। दो लोगों के वीच हुए वाद विवाद को सुलझाने के दौरान एक युवक ने विधायक राजकुमार ठुकराल पर फायर झोंक दी, वह बाल-बाल बच गए बताया जा रहा है कि दो वाहनों की टक्कर के बाद युवकों में वाद-विवाद हो गया था, विधायक उसे सुलझाने पहुंचे थे। इसी दौरान एक कार सवार युवक ने फायर झोक दिया लेकिन निशाना सही न लगने के कारण विधायक बच गए, इसके बाद हमलावर युवक ने पूर्व बीडीसी सदस्य नरेंद्र सिंह उर्फ भोला छाबड़ा पर फायर कर दिया। छाबड़ा को सरकारी चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया है। हमलावर अपना वाहन मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवक की तलाश की जा रही है। हमलावर युवक सामिया सिटी का रहने वाला बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीपुर रोड से गुजर रहे पूर्व बीडीसी सदस्य भोला छाबड़ा की कार को सामिया निवासी एक युवक ने अपनी हौंडा सिटी कार से टक्कर मार दी। आरोप है कि युवक ने इसके बाद भोला छाबड़ा की कार का शीशा भी तोड़ दिया और दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।इसी दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भोला छाबड़ा के साथ एक युवक को भिड़ते देखा तो बीच बचाव को सामने आए। तभी बीच युवक ने रिवाल्वर निकाल कर विधायक ठुकराल पर गोली चला दी। लेकिन सौभाग्य से फायर मिस हो गया। इसके बाद युवक ने छाबड़ा को निशाना बनाते हुए गोली दाग दी। जो उनके माथे के पास से गुजरी और उनके चेहरा खून से लथपथ हो गया। इसके बाद युवक मौके से पैदल ही फरार हो गया।
विधायक का कहना है कि घायल छाबड़ा को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी उधमसिंह नगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामला को दर्ज करने के निर्देश देते हुए युवक की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गईं। युवक की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने उसकी हौंडा सिटी गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News