Connect with us

उत्तराखण्ड

बाबा राम देव के खिलाफ भीम आर्मी का हंगामा

हरिद्वार के पदार्था ग्राम में योग गुरु बाबा रामदेव के पतंजलि फूड परिसर में एक महिला की बस से कुचल जाने से दर्दनाक मौत हो गई।जिसके बाद भीम आर्मी और मृतक के परिजनों ने भारी संख्या में फूड पार्क के बाहर हंगामा कर दिया ।

बस के नीचे आते हुए महिला का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो गया ।फैक्ट्री के अंदर मजदूरों और वर्कर को लाने – ले जाने वाली बस की चपेट में आ जाने से महिला की मौत हो गई। पथरी थाना क्षेत्र के गांव भट्टीपुर निवासी जग रोशनी (45) पदार्था स्थित एक फैक्ट्री में कार्य करती थी। सोमवार को जग रोशनी काम के लिए घर से निकली, जैसे ही वह फैक्ट्री के गेट पर पहुंची फैक्ट्री में लाने – ले जाने वाली बस की चपेट में आ गई । जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News