Connect with us

उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-इसरो के वैज्ञानिक कार्तिक कंसल ने यूपीएससी एग्जाम में पाई कामयाबी

उत्तराखंड के होनहार बच्चों ने इस साल भी यह साबित किया कि कड़ी मेहनत और लगन के साथ कुछ भी नामुमकिन नहीं हैं।बीते दिन यूपीएससी का रिजल्ट आया और उत्तराखंड के कई होनहार युवाओं ने देश की सबसे मुश्किल परीक्षा को क्रैक कर देवभूमि का नाम रोशन किया।इनमें शामिल हैं इसरो में वैज्ञानिक कार्तिक कंसल। कार्तिक कंसल को यूपीएससी में 271 रैंक हासिल हुई है। उनका 2020 में भी यूपीएससी में चयन हुआ था।

कार्तिक वर्तमान में इसरो में वैज्ञानिक के पद पर तैनात हैं। उनके पिता हरिद्वार में लेखपाल के द्वार पर कार्यरत हैं। 2020 में भी कार्तिक का चयन हुआ था और तब उनकी 813 रैंक आई थी और उनको पोस्टल विभाग मिला था। लेकिन उस समय उन्होंने ज्वाइन नहीं किया और कड़ी मेहनत कर एक बार फिर से यूपीएससी क्रैक कर 271 रैंक प्राप्त कर देवभूमि का नाम रोशन किया है।बता दें कि उन्होंने आईआईटी रुड़की से बीटेक किया है और वे श्रीहरिकोटा स्थित इसरो में वैज्ञानिक के पद पर तैनात हैं। इसरो में उनका चयन 2018 में हुआ। उन्होंने आईआईटी रुड़की से वर्ष 2018 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की थी। उनके पिता राजस्व विभाग में राजस्व निरीक्षक हैं। उनके छोटे भाई वरुण कंसल ने भी बीटेक किया है और अब एक अच्छी कंपनी में कार्यरत हैं।

कार्तिक के पिता ने बताया कि 2020 में भी उनके बेटे का चयन यूपीएससी में हुआ था और तब उन्होंने ज्वाइन नहीं किया और एक बार फिर से एग्जाम देने का निर्णय लिया। कार्तिक कंसल द्वारा यूपीएससी शानदार रैंक के साथ क्रैक करने के बाद उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल छा गया है और सभी लोग कार्तिक को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News